संघ के सेवाकार्यों पर बने सीरियल समर्पण का प्रसारण 17 नवम्बर से।

संघ के सेवाकार्यों पर बने सीरियल समर्पण का प्रसारण 17 नवम्बर से।
दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े दस बजे से प्रसारण। 

===========

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा कार्यों पर बने सीरियल समर्पण का प्रसारण 17 नवम्बर से प्रत्येक रविवार को प्रात: साढ़े दस बजे होगा। इस सीरियल को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मुम्बई के एसबी येकनाथ सतपुरकर ने बताया कि सीरियल का प्रसारण दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर होगा। फिलहाल 52 कडिय़ों को तैयार करने का निर्णय हुआ। इस सीरियल में संघ के सेवा कार्यों के साथ अन्य लोगों द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों का भी उल्लेख होगा। उन्होंने बताया कि देश में ऐसे बहुत लोग हैं जो किसी एनजीओ के बगैर ही सेवा का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोग प्रचार प्रसार से भी दूर रहते हैं। समर्पण सीरियल में देश के प्रमुख राज्यों में चल रहे संघ के सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें राजस्थान के कार्यों पर भी दो कडिय़ां तैयार की जा रही है। पूर्व में दूरदर्शन महाराष्ट्र के चैनल पर 50 कडिय़ों का तपस्या नामक सीरियल का प्रसारण हो चुका है। इस सीरियल की लोकप्रियता को देखते हुए ही राष्ट्रीय स्तर पर समर्पण सीरियल तैयार किया जा रहा है। 17 नवम्बर से ख्याति प्राप्त एंकर होंगे। विवेक ओबरॉय, परेश रावल, सोनाली मेहतपुर जैसे फिल्मी कलाकार एंकर की भूमिका निभाएंगे।
सेवाकार्यों को समझने का अवसर:
संघ के अजमेर महानगर संघ चालक सुनील दत्त जैन ने बताया कि इस सीरियल के माध्यम से लोगों को संघ के सेवा कार्यों को समझने का अवसर मिलेगा। संघ आज समाज के हर क्षेत्र में सेवा और सामाजिक समरसता का काम कर रहा है। सीरियल से यह भी पता चलेगा कि सीमित ससाधनों में सेवा का बड़ा कार्य कैसे किया जा सकता है। क्षेत्र के एक या दो व्यक्ति किस प्रकार जनजागरण का काम कर सकते हैं। संघ के लाखों स्वयं सेवक देश भर में सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। जैन ने उम्मीद जताई कि इस सीरियल से आम लोग भी सेवा करने की प्रेरणा ले सकेंगे।
एस.पी.मित्तल) (14-11-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-8955240680
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...