प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अशोक परनामी और राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री वी.सतीश के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन 17 अप्रैल को अजमेर देहात भाजपा की कार्यकारिणी की तो घोषणा हो गई, लेकिन भाजपा के शहर अध्यक्ष का फैसला अभी तक भी नहीं हुआ है।
भाजपा के देहात जिला अध्यक्ष प्रो. बी.पी.सारस्वत ने राजनीतिक सूझ-बूझ दिखाते हुए परनामी और वी.सतीश की उपस्थिति में ही कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। ऐसा इसलिए किया गया ताकि किसी विवाद की गुंजाइश नहीं रहे। देहात की कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री बनाए गए हैं। इसके अतिक्ति 9 कार्यकारिणी के सदस्य हैं, जबकि 14 बजे नेताओं को स्थायी आमंत्रित तथा 11 को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही मंडलों के अध्यक्ष मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी पंचायत समितियों के प्रधान, नगर निकायों में सभापति, पदेन स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।
शहर अध्यक्ष तय नहीं:
प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री के तीन दिनों के प्रवास के बाद भी अजमेर शहर भाजपा अध्यक्ष का निर्णय नहीं हो सका है। अजमेर शहर प्रदेश के उन चार शहरों में शामिल है, जहां अभी तक भी अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है और न ही प्रदेश नेतृत्व ने किसी का मनोनयन किया है। इसीलिए पूर्व में मनोनीत अरविंद यादव ही अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। अजमेर उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक और स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी का समर्थन यादव कको ही है, लेकिन दक्षिण क्षेत्र की भाजपा विधायक और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल यादव के विरोध में हैं। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े आनंद सिंह राजावत को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा था, लेकिन देवनानी के कड़े विरोध के चलते राजावत की नियुक्ति टल गई।
देहात के पदाधिकारी:
उपाध्यक्ष शम्भु शर्मा किशनगढ़, भगवान शर्मा नसीराबाद, विरेन्द्र सिंह कानावत मसूदा, निर्मल भंडया अरांई, नारायण सिंह पुष्कर, कन्हैयालाल जेतवाल केकड़ी, भैरूलाल गुर्जर पुष्कर व पवन जैन ब्यावर को मनोनीत किया गया। महामंत्री राधेश्याम पोरवाल केकड़ी, ओम प्रकाश भड़ाणा पुष्कर व समरथ सिंह राठौड़ किशनगढ़ तीनों को ही पुन: महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री मोहन सिंह रावत पुष्कर, जयराम चौधरी रूपनगढ़, मुरली तिलोकानी ब्यावर, मि_ूलाल रांका बिजयनगर, ताराचंद रावत नसीराबाद, कैलाश गुर्जर बिजयनगर, जेठू सिंह रावत जवाजा व सत्यनारायण चौधरी केकड़ी तथा कोषाध्यक्ष पवन माहेश्वरी पीसांगन को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार कार्यालय मंत्री श्रवणसिंह पुष्कर, प्रचार मंत्री मुंसीफ अली खान पुष्कर, आजीवन निधिक संयोजक दिनेश तोतला सरवाड़ को मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य:
श्रीमती कौशल्यादेवी, रामस्वच्प पचार, उदाराम कुमावत, हेमराज सोनी, कानाराम जाट, बिरदीचंद कुमावत, लक्ष्मीनारायण गहलोत, बजरंगलाल माली, मदन पोसवाल, पांचूराम थांकण, ओम प्रकाश पाराशर, रामपाल गुर्जर, पप्पू सारस्वत, विष्णु शर्मा, भंवर सिंह बुजारोल, चैनसुख हेड़ा, बलवीर सिंह दग्दी, राकेश मोयल, भोम सिंह रावत, अशोक कुमावत, नरेन्द्र सिंह बनजारी, गंगासिंह बड़कोचरा, गोपी सिंह रावत, भंवरलाल चौहान, प्रेमराज राठी, रमेश दाधीच, श्रीमती मंजू जोधा, गिरधारी सिंह, वेद प्रकाश पाराशर, अशोक वैष्णव, लक्ष्मण सिंह राव,त धर्मराज भटियाणी, विरेन्द्र सिंह नयागांव, प्रदीप सिंह भदोरिया, गंगासिंह शेखावत, भंवर सिंह रावत, टीकमचदं चौहान, श्रीमती मंजू दग्दी, हरिमोहन शर्मा, पप्पू सिंह भींचर, श्रीमती चित्रा व्यास, जसवंत सिंह गोदियाना, भागीरथ सिंह एडवोकेट, जवाहर लाल खरवड़, रतन लाल घासल, हनुमान प्रसाद शर्मा, सूरजनारायण पाराशर, फरीद खां, सुवा सिंह रावत, नेमीचंद दामौर, विक्रम सिंह रावत, गोर्धन मेघवंशी, राजू गुर्जर, भंवर सिंह राठौड़, रामस्वरूप मेवाड़ा, कैलाश जाट, श्रीमती निहाली देवी प्रजापति, भगवान दत्त शर्मा, भागचदं सोनी, गोपाल किशन मालानी, रामेश्वर गोस्वामी, हगामी लाल चौधरी, दूधाराम कीर, विष्णु प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र सिंह रावत, सूरजकरण मेघवंशी, शम्भु सिंह रावत, सुरेश शर्मा, मदन लाल भींचर, घीसालाल गुर्जर, बालचंद लोढ़ा, नटवर सिंह शेखावत, शिवराज सिंह पलाड़ा, मांगीलाल देवड़ा, चांदमल प्रजापत, गोविंद धूत, संजीव भटेवड़ा, श्रीमती निर्मल कंवर, राजेन्द्र विनायका,श्रवण चौधरी, श्रीमती अर्चना बोहरा, अनिरुद्ध खंडेलवाल, किशनपुरी, अनिल भाटी हरकांत सरवाडिय़ा, मेघाराम देवासी मेवाडिय़ा, करण रावत राजगढ़, शरीफ कुरैशी रामसर तथा दशरथ सिंह साम्प्रोदा को मनोनीत किया गया।
स्थायी आमंत्रित सदस्य:
प्रो. सांवरलाल जाट सांसद, भूपेन्द्र सिंह यादव राज्यसभा सांसद, भागीरथ चौधरी विधायक किशनगढ़, शंकर सिंह रावत विधायक ब्यावर, श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा विधायक मसूदा, सुरेश सिंह रावत विधायक पुष्कर, शत्रुघ्न गौतम विधायक केकड़ी, सुश्री वंदना नोगिया जिला प्रमुख अजमेर, शंभुदयाल बडग़ुर्जर पूर्व विधायक केकड़ी, किशन गोपाल कोगटा पूर्व विधायक मसूदा, गोपाल लाल धोबी पूर्व विधायक केकड़ी, पुखराज पहाडिय़ा पूर्व जिला प्रमुख अजमेर, श्रीमती सरिगा गेना पूर्व जिला प्रमुख अजमेर, सीमा माहेश्वरी पूर्व जिला प्रमुख अजमेर है।
विशेष आमंत्रित सदस्य:
औंकार सिंह लखावत, रासा सिंह रावत, मांगीलाल अग्रवाल, ताराचंद अजमेरा, शिवराज चौधरी, भंवर सिंह पलाड़ा, मदन सिंह रावत, डी.सी.वी.किरण, महेन्द्र पाटनी, अब्दुल वहीद खान व टीकम चौधरी उपजिला प्रमुख अजमेर हैं।
- Next story क्या वी.सतीश और अशोक परनामी भी देवनानी और भदेल में एका नहीं करवा सके?
- Previous story आखिर कश्मीर में कौन कर रहा है सेना के खिलाफ साजिश ?
-
22 Jul, 2026
-
22 Jul, 2026
-
22 Jul, 2026
-
20 Jul, 2026
-
20 Jul, 2026
-
22 Jul, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
22 Jul, 2026
-
22 Jul, 2026
-
22 Jul, 2026
-
20 Jul, 2026

