यूपी के चुनाव में प्रियंका गांधी 150 रैलियां करेंगी। तो क्या अब कांग्रेस को राहुल गांधी पर भरोसा नहीं रहा। ——————————————-

#1686
यूपी के चुनाव में प्रियंका गांधी 150 रैलियां करेंगी।
तो क्या अब कांग्रेस को राहुल गांधी पर भरोसा नहीं रहा।
——————————————-
प्रशांत किशोर को अब भारत में पेशेवर राजनीतिक एडवाइजर के रूप में जाना जाता है। बिहार के चुनावों में नीतिश कुमार को सलाह देकर चर्चा में आए प्रशांत अब यूपी में कांग्रेस के राजनीतिक एडवाइजर की भूमिका निभा रहे हैं। जानकारों की माने तो प्रशांत ने जो रिपोर्ट तैयार की है, उसमें कहा है कि यदि अगले वर्ष होने वाले चुनाव में कांग्रेस को मजबूत होना है तो प्रियंका गांधी को मैदान में उतारना होगा। प्रशांत की रिपोर्ट को लेकर ही गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सोनिया को बताया गया है कि यूपी के 18 मंडलों में 150 स्थानों पर प्रियंका गांधी की रैली करवाई जाएगी। सूत्रों की माने तो प्रशांत की इस रिपोर्ट पर सोनिया ने मुहर लगा दी है। यानि अब यूपी में प्रियंका गांधी कांग्रेस की स्टार प्रचारक होंगी। लेकिन इसके साथ ही यह सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस को राहुल गांधी पर भरोसा नहीं रहा? अब तक को राहुल गांधी को ही कांग्रेस के शीर्ष नेता के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा था। हाल ही में राहुल गांधी की एक बड़ी सभा भी करवाई गई थी। लेकिन जिस तरह से प्रियंका गांधी को आगे लाया जा रहा है, उससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस में प्रियंका को राहुल के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। एबीपी चैनल ने 22 अगस्त को वर्तमान परिस्थितियों में जो सर्वे किया, उसमें कांग्रेस को यूपी में 50 से भी कम सीटें बताई गई हैं। ऐसे में देखना है कि यूपी चुनाव में अपनी इज्जत बचाने के लिए कांग्रेस क्या-क्या करती है।

(एस.पी. मित्तल) (23-08-2016)
नोट- फोटोज मेरी वेबसाइट spmittal.in फेसबुक अकाउंट पर देखें।
(www.spmittal.in) M-09829071511
www.facebook.com /spmittal blogger

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...