अमित शाह के सामने आम कार्यकर्ता नजर आईं सीएम वसुंधरा राजे। कहीं नहीं दिखा विरोध। ======

#2815
=================
23 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का तीन दिवसीय जयपुर दौरा पूरा हो गया। इन तीन दिनों में शाह ने राजस्थान में भाजपा की सरकार और संगठन की विस्तृत जानकारी ली। अमित शाह का जयपुर दौरा कितने दबदबे वाला था, इसका अंजादा इसी से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे स्वयं एक आम कार्यकर्ता के तौर पर नजर आई। शाह के तीनों दिनों के सभी कार्यक्रमों की कमान राजे ने स्वयं संभाल रखी थी। राजे के पास हर घटना का अपडेट था। राजे अमित शाह के सामने एक आम कार्यकर्ता ही रही, इसका सबसे बड़ा उदाहरण 23 जुलाई को जयपुर के सुशीलपुरा में दलित रमेश पंचारिया के कच्चे-पक्के मकान में देखने को मिला। शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी आदि भी दलित के घर भोजन कर रहे थे। लेकिन पहचान पत्र सिर्फ सीएम वसुंधरा राजे के गले में ही था। शाह के सभी कार्यक्रमों के लिए छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र दिया गया था। यानि शाह के साथ भोजन करते वक्त भी राजे ने अपनी पहचान कार्यकर्ता के तौर पर ही बनाए रखी। इसी प्रकार 22 जुलाई को जब सांसद सांवरलाल जाट को शाह की उपस्थिति में दिल का दौरा पड़ा तो सबसे पहले राजे बैठक से बाहर आईं और एम्बुलेंस लाने के लिए दौड़ पड़ीं। एम्बुलेंस के आने में विलंब होने पर राजे ने खुले तौर पर नाराजगी भी जताई। राजे तत्काल एसएमएस अस्पताल भी पहुंच गई। राजस्थान के जो भाजपा नेता और मंत्री, वसुंधरा राजे के मिजाज से वाकिफ हैं, उन्होंने भी यह महसूस किया कि इन तीन दिनों में वसुंधरा राजे का व्यवहार बेहद ही सहज और साधारण बना रहा। वसुंधरा राजे के लिए यह भी सफलता रही कि किसी भी बैठक में अमित शाह के सामने विरोध नहीं हुआ। हालांकि सरकार और संगठन में राजे का पहले ही एक छत्र शासन है, लेकिन फिर भी किसी भी नेता ने ऐसी बात नहीं कही, जो राजे के खिलाफ जाती हो। घनश्याम तिवाड़ी, नरपत सिंह राजवी जैसे नेताओं के विरोध का भी कोई पता नहीं चला। ज्ञानदेव आहूजा जैसे असन्तुष्ट विधायक अपने बोलने से ही शाह के सामने निपट गए। यही वजह रही कि अमित शाह ने वसुंधरा राजे की प्रशंसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जानकार सूत्रों के अनुसार राजे ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी की जमकर तारीफ की। राजे ने अमित शाह से कहा कि परनामी के नेतृत्व में प्रदेश भर में संगठन एकजुट हैं।
एस.पी.मित्तल) (23-07-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...