चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी में खेल मैदान पर उद्यान बनाने का काम शुरू। खेल मंत्री अशोक चांदना खामोश। पुष्कर में अस्पताल भूमि को लेकर धर्मेन्द्र राठौड़ की ताकत के आगे कांग्रेसियों का विरोध धरा रह गया। पुष्कर में रघु शर्मा चुप।

प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी (अजमेर) में खेल मैदान की भूमि पर उद्यान बनाने का काम शुरू हो गया है। उद्यान के लिए राज्य सरकार ने करीब एक करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत की है। केकड़ी के खेल प्रेमियों और खिलाडिय़ों ने खेल मैदान की भूमि पर उद्यान पार्क बनाने पूरजोर विरोध किया है। खिलाडिय़ों ने खेल मंत्री अशोक चांदना तक को ज्ञापन भेजे हैं। केकड़ी के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी खेल मैदान पर उद्यान बनाने का विरोध किया। लेकिन सारे विरोध दरकिनार कर अब खेल मैदान (पटेल मैदान) के एक हिस्से में उद्यान बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। केकड़ी के लोगों का विरोध इसलिए दरकिनार किए गया, क्योंकि उद्यान को बनवाने में विधायक और प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की रुचि है। रघु शर्मा के प्रयासों से ही राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। उद्यान बनाने के विरोध में भले ही केकड़ी के लोग एकजुट हों, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू का कहना है कि पटेल मैदान की भूमि भी नगर पालिका की है। उद्यान बनने से लोगों को सुबह शाम घूमने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उद्यान के लिए पटेल मैदान की भूमि नहीं ली गई, जबकि केकड़ी के जनप्रतिनिधियों और संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि नगर पालिका के उद्यान पहले ही खंडहर बने हुए हैं। यदि लोगों के घूमने की इतनी ही चिंता है तो पहले के उद्यानों की देखभाल की जाए। खेल मैदान पर उद्यान बनने से युवा खिलाडिय़ों के व्यायाम और अभ्यास में परेशानी होगी।पुष्कर में भी सुनवाई नहीं:अजमेर के पुष्कर में बनने वाले सरकारी अस्पताल की भूमि को लेकर भी पुष्कर के प्रतिनिधियों खासकर कांग्रेस के नेताओं के विरोध को दरकिनार कर दिया गया है। 100 बेड के अस्पताल के खरेखड़ी रोड पर जो भूमि चिन्हित की गई है उसका विरोध पुष्कर के अधिकांश लोगों ने किया है। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र राठौड़ की राजनीतिक ताकत के आगे सभी विरोध धरा रह गया है। पुष्कर के लोगों ने भूमि के विरोध में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा तक से गुहार लगाई है, लेकिन जिस प्रकार खेल मंत्री अशोक चांदना केकड़ी में खामोश है उसी प्रकार पुष्कर में अस्पताल भूमि को लेकर रघु शर्मा चुप हैं। S.P.MITTAL BLOGGER (10-07-2021)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9799123137To Contact- 9

8290715119071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...