कब्जे वाले कश्मीर को पाकिस्तान ने नरक बना दिया है, जबकि भारत का कश्मीर जन्नत है। रजिया बीबी की इस सच्चाई को समझेगी महबूबा मुफ्ती।

जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और अब्दुल्ला खानदान के सदस्य हर बार कहते हैं कि कश्मीर की समस्या के समाधान के लिए भारत को पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। महबूबा का तो कहना है कि पाकिस्तान से बात किए बगैर कश्मीर की समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। पाकिस्तान की समर्थक महबूबा को अब रजिया बीबी की सच्चाई को समझना चाहिए। रजिया हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से लौटी है। रजिया का पति पाकिस्तान में बैठे भारत के दुश्मनों के जाल में फंस गया था। आतंकी बनने के बाद पति मारा गया, लेकिन कब्जे वाले कश्मीर में किसी भी पाकिस्तानी ने रजिया की मदद नहीं की। बड़ी मुश्किल से रजिया  बीबी  भारत के कश्मीर में लौटी और अब पाकिस्तान की हकीकत को बता रही है। रजिया का कहना है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को नरक बना दिया है। यहां कश्मीरियों की कोई सुनवाई नहीं है। महिलाओं का हाल तो और भी बुरा है। जबकि हमारा कश्मीर तो जन्नत है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में इंसानों की स्थिति जानवरों से भी बदतर है। महबूबा मुफ्ती और अब्दुल्ला खानदान के सदस्यों को एक बार रजिया बीवी से मिलना चाहिए। रजिया बीवी बता देगी कि कब्जे वाले कश्मीर के हालात कैसे हैं? जो पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर के मुसलमानों की देखभाल नहीं कर सकता है, वह हमारे कश्मीर की समस्या का समाधान क्या करेगा? कश्मीर में महबूब की सोच वाले अनेक अलगाववादी अभी हैं। ऐसे अलगाववादियों को भी रजिया बीवी से मिलना चाहिए। कश्मीर का आम मुसलमान अमन चैन चाहता है। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब कश्मीरियों को भी मिलने लगा है। जबकि पाकिस्तान में तो भुखमरी के हालात हैं। पाकिस्तान में तो सरकार की कोई कल्याणकारी योजना है ही नहीं, जबकि भारत में 80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह पांच किलो अनाज मुफ्त मिल रहा है। इसके अलावा भी बहुत सी योजनाएं हैं जिनका लाभ कश्मीरी भी उठा रहे हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति एक बार फिर रजिया बीवी ने उजागर कर दिया है। पाकिस्तान का मकसद कश्मीर के युवाओं को गुमराह कर भारत में अशांति पैदा करना है। अफसोस की बात है कि महबूबा जैसी नेत्री पाकिस्तान की मददगार बनी हुई है। जिन मुफ्ती और अब्दुल्ला के खानदानों ने कश्मीर में सत्ता का सुख भोगा, उनका प्रयास होना चाहिए कि पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर को मुक्त करवाकर सम्पूर्ण कश्मीर बनाया जाए। कश्मीर तो भारत का मस्तक है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (31-12-2021)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9799123137To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...