गंगरार (चित्तौड़) के एसडीएम रामसुख गुर्जर ने हनुमान जी पर लिखी चमत्कारिक पुस्तक। पुस्तक की आय का 50 प्रतिशत गौशालाओं पर खर्च होगा। एक पेड़ राष्ट्र के नाम अभियान में अजमेर में एक लाख पेड़ लगाए जाएंगे।

ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब प्रशासनिक सेवा में रहते हुए कोई अधिकारी भक्ति भाव में लीन हो। कार्यकुशलता में सफल रहने वाले ऐसे अधिकारी अपनी सफलता का श्रेय भी अपने देवता को ही देते हैं। राजस्थान में ऐसे प्रशासनिक अधिकारी हैं, गंगरार (चित्तौड़) के एसडीएम रामसुख गुर्जर। गुर्जर सालासर बालाजी के परम भक्त  हैं। सालासर बालाजी की प्रेरणा से ही वर्ष 2012 में उन्होंने हनुमान वंदना पुस्तक लिखी थी। इस पुस्तक में हनुमान जी पूजा अर्चना की पद्धति से लेकर विभिन्न आरतियां लिखी गई हैं। गुर्जर का मानना है कि जिस भी व्यक्ति ने यह पुस्तक पढ़ी और अपने घर अथवा व्यावसायिक संस्थान में रखी उसके जीवन में अनेक चमत्कार हुए। ऐसे चमत्कारों को देखते हुए ही गुर्जर ने पुस्तक को नए सिरे से लिखा और इसमें संबंधित व्यक्तियों के अनुभव भी शामिल किए। गुर्जर का मानना है कि अब यह पुस्तक और अनुकरणीय व लाभकारी हो गई है। नए स्वरूप वाली पुस्तक हनुमान वंदना का विमोचन 12 जनवरी को चित्रकूट धाम के पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज करेंगे। इस अवसर पर सालासर बालाजी के पुजारी परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। सेना के कोटे में प्रशासनिक अधिकारी बने रामसुख गुर्जर का मानना है कि उनकी सफलता हनुमान जी के आशीर्वाद से हुई है। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए जब विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता, तब भी बालाजी का ही सहयोग रहा। नए स्वरूप में प्रकाशित पुस्तक की कीमत 100 रुपए रखी गई है। लेकिन प्राप्त आय की 50 प्रतिशत राशि गौशालाओं पर खर्च की जाएगी। शेष 50 प्रतिशत राशि से और पुस्तकें छपवाई जाएगी। गुर्जर ने कहा कि पुस्तकों की बिक्री से प्राप्त राशि में से एक रुपया भी स्वयं के लिए खर्च नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जब वे रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं तो पहले स्वयं रक्तदान करते हैं। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहते है। मोबाइल नंबर 9414354751 पर एसडीएम रामसुख गुर्जर से हनुमान वंदना पुस्तक के बारे में और अधिक जानकारी ली जा सकती है। 
एक लाख पेड़ लगेंगे:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से देश भर में पर्यावरण संरक्षण के तहत एक पेड़ राष्ट्र के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का अजमेर में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता निरंजन शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। शर्मा ने बताया कि एक पेड़ राष्ट्र के नाम अभियान में अजमेर महानगर में एक लाख पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए 10 हजार परिवारों से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक परिवार में 10 पेड़ों के लिए रोपण की व्यवस्था की जाएगी। यही परिवार आसपास के परिवारों में पेड़ लगाने का काम करेंगे। यह अभियान आगामी एक वर्ष तक पूरे देश में चलेगा। शर्मा ने बताया कि जलवायु परिवर्तन को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण की सख्त आवश्यकता हो गई है। पेड़ लगाकर हम पर्यावरण का संरक्षण बहुत आसानी से कर सकते हैं, हम सबने देखा है कि कोरोना काल में ऑक्सीजन का कितना महत्व था। हम यदि पेड़ लगाते हैं तो पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता रहता है। उन्होंने कहा कि बदलते माहौल में अब पेड़ लगाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। लेकिन इसके प्रति और जागरूकता की आवश्यकता है। एक पेड़ राष्ट्र के नाम अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मोबाइल नंबर 9828171560 पर निरंजन शर्मा से अभियान के बारे में और अधिक जानकारी ली जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (11-01-2023)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...