राजस्थान भाजपा में पहली बार गुर्जर समुदाय के ओम प्रकाश भडाना प्रदेश महामंत्री बने। अजमेर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारी और मजबूत हुई। अजमेर के मिथलेश भी प्रदेश मंत्री बने।

राजस्थान भाजपा में संभवत: यह पहला अवसर है जब गुर्जर समुदाय के किसी नेता को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने 1 मार्च को नए पदाधिकारियों की जो घोषणा की है उसमें पांच महामंत्री बनाए गए हैं। इनमें अजमेर के ओम प्रकाश भडाना भी शामिल हैं। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में चले गुर्जर आरक्षण आंदोलन में भडाना की सक्रिय भूमिका रही। भाजपा ने जब राजस्थान में ओबीसी मोर्चा बनाया तो भडाना पहले प्रदेश अध्यक्ष बने। भडाना करीब सात साल तक लगातार ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रहे। अपने कार्यकाल में भडाना ने भाजपा के मंडल स्तर तक ओबीसी मोर्चे का गठन किया। पिछले दिनों ही भडाना को मोर्चे के अध्यक्ष पद से हटाया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही भडाना को प्रदेश महामंत्री बनाकर भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इससे भडाना का राजनीतिक कद भी बढ़ा है। भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने से पहले भाजपा के प्रदेश महामंत्री ही थे। भाजपा में महामंत्री का पद महत्वपूर्ण माना जाता है। महामंत्री बनने से पहले भडाना ने लोकसभा चुनाव में अजमेर संसदीय क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की थी। महामंत्री बनने के बाद भडाना की यह दावेदारी और मजबूत हो गई है। भडाना के समर्थकों का दावा है कि अजमेर संसदीय क्षेत्र में जाट और गुर्जर मतदाताओं की संख्या बराबर है। यदि भडाना को उम्मीदवार बनाया जाता है जो गत बार से भी ज्यादा मतों से भाजपा की जीत होगी। अलबत्ता भडाना ने महामंत्री बनने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का आभार जताया है। मोबाइल नंबर 9929590191 पर भडाना से संवाद किया जा सकता है। 
गौतम प्रदेश मंत्री:
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में अजमेर क्षेत्र से भाजपा के दो नेताओं को शामिल किया गया है। मिथिलेश गौतम को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। जानकार सूत्रों के अनुसार गौतम की नियुक्ति में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की भूमिका रही है। 
अन्य पदाधिकारी:
प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने अपनी कार्यकारिणी में नारायण कटारिया, बाबा बालक नाथ, चुन्नीलाल गरासिया, मुकेश दाधीच, सरदार अजय पाल सिंह, प्रभुलाल सैनी, सीआर चौधरी, मोतीलाल मीणा, श्रीमती ज्योति मिर्धा व नाहर सिंह जोधा को उपाध्यक्ष, दामोदर अग्रवाल, दीपेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बागड़ी, श्रीमत संतोष अहलावत व ओम प्रकाश भडाना को महामंत्री, बृजेद्र पूनिया, वासुदेव चावला, पीकेश पोरवाल, भूपेंद्र सैनी, महेंद्र कुमावत, अनंत राम विश्नोई, सावल राम देवासी, श्रीमती अनुसुइया गोस्वामी, अजीत, स्टेफी चौहान, मिथिलेश गुप्ता, आईदान सिंह भाटी व अनिता कटारा को प्रदेश मंत्री, पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा अनिल सिसोदिया को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (02-03-2024)

Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...