बरसात के दिनों में बिजली के ट्रांसफार्मर खंभों, फीडर बॉक्स आदि से दूर रहे आम लोग। जानवरों को भी बचाए। अजमेर में टाटा पावर की जागरूकता वाली अपील। ================= अजमेर शहर में बिजली वितरण की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र की कंपनी टाटा पावर लिमिटेड के पास है। टाटा पावर के जनसंपर्क अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि लगातार बरसात को देखते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर खंभों, फीडर बॉक्स आदि से दूर रहे। उन्होंने लोगों से यह भ अपील की कि बिजली सप्लाई के इन साधनों और उपकरणों के पास किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री न डाले। शर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर बिजली के खंभों आदि के पास जब खाद्य सामग्री होती है तो जानवर आ जाते हैं। कई बार करंट लगने से अप्रिय घटना हो जाती है। उन्होंने बताया कि कंपनी के तकनीकी कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रयास है कि बरसात के दिनों में कोई अप्रिय घटना न हो। लेकिन फिर भी लोगों की जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर ट्रांसफार्मर, खंभो, फीडर बॉक्स आदि के तार खुले और टूटे हो तो तत्काल ही कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800 889 0001 तथा व्हाट्सएप नंबर 7412012222 पर सूचना दें। शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही कुछ ही समय में कंपनी की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच जाएगाी। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में बिजली सप्लाई और नियमित रखने के लिए कंपनी की ओर से विशेष प्रयास किए गए हैं। इसलिए अब बरसात के साथ बिजली बंद नहीं होती। उन्होंने कहा कि कई बार पेड़ गिरने बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने, ट्रांसफार्मर में पानी घुसने आदि की घटना से बिजली बंद होती है। कंपनी का प्रयास होता है कि संबंधित ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्रों में ही बिजली की सप्लाई बंद हो। सूचना मिलते ही टेक्निकल फॉल्ट को तुरंत दूर किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब बिजली वितरण टाटा पावर न्यूज टैक्नोलॉजी और एआई का भी उपयोग कर रहा है, इससे शिकायतों का निवारण तत्काल हो रहा है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 03-08-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...