अजमेर के प्रशासनिक तंत्र को ढर्रे पर लाए कलेक्टर गोयल

#1412
अजमेर के प्रशासनिक तंत्र को ढर्रे पर लाए कलेक्टर गोयल
————————————-
2 जून को अजमेर के जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने एक आदेश निकाल कर प्रशासनिक तंत्र में बड़ा बदलाव किया है। माना जा रहा है कि पूर्व में जिला प्रशासन का जो ढर्रा बिगड़ा हुआ था उसे गोयल ने व्यवस्थित करने का प्रयास किया। पिछली कलेक्टर डॉ. आरूषी मलिक ने अपने नजरिए से अधीनस्थ अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया था जबकि वर्तमान कलेक्टर गोयल ने प्रशासनिक परम्परा के अनुरुप अधीनस्थ अधिकारियों के कार्य का विभाजन किया है। अब अतिरिक्त कलेक्टर प्रथम किशोर कुमार संस्थापन शाखा, चुनाव शाखा, सतर्कता मय पीजीवीसी शाखा, सरिस्ता शाखा, नागरिक सुरक्षा तथा रसद शाखा, अतिरिक्त कलेक्टर द्वितीय नाथूलाल राठी को डीआरए शाखा, पीडीआर शाखा, सहायता शाखा, नागरिक सुरक्षा, विकास शाखा, पंचायत शाखा तथा पुर्नवास/जागीर शाखा, अतिरिक्त कलेक्टर शहर राधेश्याम मीणा को विधि शाखा, न्याय शाखा, पूल शाखा, सामान्य शाखा, मालखाना तथा विकास शाखा, रसद अधिकारी प्रथम को रिकॉर्ड शाखा व आवक-जावक शाखा तथा लेखा शाखा का कार्य लेखाधिकारी देखेंगे।
(एस.पी. मित्तल) (2-06-2016)
(www.spmittal.in) M-09829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...