यह तो ईश्वर का न्याय नहीं हुआ। अजमेर के भाजपा पार्षद अनिश मोयल के 12 वर्षीय पुत्र सर्वज्ञ का दु:खद निधन। ============

#2697
IMG_8863
हालांकि जन्म-मृत्यु का खेल ईश्वर के हाथ में होता है। जिस जीव का जन्म हुआ है, उसे मरना ही पड़ता हैं। लेकिन कई बार ईश्वर के न्याय पर सवाल उठते हैं? ऐसा ही सवाल 12 वर्षीय सर्वज्ञ मोयल की दर्दनाक मौत से उठा है। अजमेर के भाजपा पार्षद अनिश मोयल का पुत्र सर्वज्ञ 17 जून को सुबह जब अपनी दुकाने के कर्मचारी के साथ मोटर साइकिल पर कोचिंग सेन्टर से घर की ओर लौट रहा था कि तभी शास्त्री नगर रामभवन के सामने एक ट्रेक्टर ट्रोली ने टक्कर मार दी। कर्मचारी तो दूर जा गिरा लेकिन मासूम सर्वज्ञ ट्रेक्टर के नीचे आ गया। ट्रेक्टर के नीचे दब जाने से सर्वज्ञ की मौके पर ही मौत हो गई। अनिश मोयल अपने पुत्र की मौत के आघात को कैसे सहन करेंगे यह ईश्वर ही जानता है। अभी तो स्वयं अनिश की उम्र भी ज्यादा नहीं है। कुछ वर्ष पहले ही अनिश ने राजनीति में प्रवेश किया और अपने मधुर व्यवहार से अच्छी कामयाबी हासिल की। निर्वाचित पार्षद के साथ-साथ भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी भी है। अनिश के दादा स्व.मांगीलाल मोयल का जीवन भी संघर्षपूर्ण रहा। दर्जी का काम करते हुए स्व.मांगीलाल जी ने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। अनिश ने अपने भाई संदेश के साथ पिता रमेश मोयल के कारोबार को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कचहरी रोड स्थित डॉ क्षेत्रपाल के अस्पताल के निकट मांगीलाल एण्ड संस के नाम से जो शो रूम बनाया, उसमें भी अपने पुश्तैनी दर्जी के काम को जारी रखा है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि सर्वज्ञ के निधन के आघात को सहन करने की क्षमता मोयल परिवार को प्रदान करें।
मंत्री का दौरा निरस्त :
अनिश मोयल के पुत्र के निधन के मद्देनजर प्रदेश के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ का 17 जून का अजमेर दौरा निरस्त हो गया है। सराफ के जेएलएन अस्पताल एंडोस्कोपी लैब का उद्घाटन करने के लिए आना था। जानकारी के अनुसार भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने जब इस घटना की जानकारी सराफ को दी तो उन्होंने स्वयं ही दौरा रद्द कर दिया। अजमेर भाजपा में शोक का माहौल है।
(एस.पी.मित्तल) (17-06-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...