तो राजस्थान पर मीडिया के चुनावी सर्वे झूठे साबित होंगे।

तो राजस्थान पर मीडिया के चुनावी सर्वे झूठे साबित होंगे। चुप रहने वाले संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर ने दिए संकेत।
-======
12 अक्टूबर को राजस्थान प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने बीजेपी राजस्थान के फेसबुक पेज पर 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के  समर्थन में एक टिप्पणी पोस्ट की है, इस पोस्ट में चन्द्रशेखर की ओर से कहा गया है कि इस बार का चुनाव परिणाम पुनः भाजपा के लिए ऐतिहासिक विजय का साक्षी बनेगा। यह विजय इतनी बड़ी होगी पाॅलिटिकल पंडितों की नीदे उड़ जाएंगी। भाजपा में  पाॅलिटिकल पंडितों के तौर पर पत्रकारों को माना जाता है। पत्रकार ही अखबारों और न्यूज चैनलों पर चुनावी अनुमान लगाते है।। पिछले दिनों तीन न्यूज चैनलों आ ैर एक अखबार समूह में जो पांच चुनावी सर्वे जारी किए उन सभी में राजस्थान में भाजपा की हार का अनुमान लगाया गया। यहां तक कि टाइम्स नाउ जैसे चैनल ने भी भाजपा को 200 में से 56 सीटे मिलने की उम्मीद जताई। कांग्रेस भी लगातार यह प्रचार कर रही है कि राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर है और पिछले पांच चुनावों की परंपरा के अनुरूप इस बार राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी सब जानते हैं कि चन्द्रशेखर पिछले दो वर्ष से भाजपा संगठन  का काम देख रहे हैं। पिछले दिनों प्रदेश भाजपा में जो बड़े बदलाव हुए उनमें भी चन्द्रशेखर की रिपोर्ट को महत्वपूर्ण माना गया। आमतौर पर चन्द्रशेखर मीडिया से दूर रहते हैं। बड़े से बड़े मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करते हैं। भाजपा में संगठन महामंत्री के प्रभाव को वरिष्ठ नेता भी जानते है। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों में चन्द्रशेखर की टिप्पणी बहुत मायने रखती है। इससे भाजपा के कार्यकर्ता भी उत्साहित है। इसलिए चन्द्रशेखर की फोटो वाली यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भाजपा के आईटीसेल से जुड़े कार्यकर्ता भी इस टिप्पणी को फावर्ड कर रहे हैं।
एस.पी.मित्तल) (13-10-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
============
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...