जेएलएफ की तर्ज पर राजस्थान के साहित्यकारों का भी होगा महाकुंभ-सीएम अशोक गहलोत।

जेएलएफ की तर्ज पर राजस्थान के साहित्यकारों का भी होगा महाकुंभ-सीएम अशोक गहलोत।
विशेष कोठारी ने किया बिज्जी की कहानियों का अंग्रेजी अनुवाद। 

=========

23 जनवरी को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में 13वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में देश-विदेश के साहित्यकार भाग ले रहे हैं। इस मौके पर गहलोत ने कहा कि इसी तर्ज पर राजस्थान के साहित्यकारों का महाकुंभ भी जल्द ही किया जाएगा। राजस्थान के साहित्यकारों ने भी देश विदेश में अपनी पहचान बनाई है। गहलोत ने उम्मीद जताई है कि जेएलएफ के विभिन्न सत्रों में देश के मौजूदा हालातों पर भी चर्चा होगी। आज देश में जो भय और डर का माहौल है, उस पर देश विदेश के साहित्यकार आवाज उठाएंगे। यह आवाज केन्द्र सरकार के कानों तक पहुंचनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि सरकार के विरोध की आवाज दबनी नहीं चाहिए। लोगों को खास कर साहित्यकार वर्ग को अपने विचारों की अभिव्यक्ति का पूरा अधिकार है। इस अवसर पर सीएम गहलोत ने राजस्थान के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विजय दान देथा (बिज्जी) को भी याद किया। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि लोक कथाओं से जुड़़ी बिज्जी की कहानियों पर भी जेएलएफ में चर्चा होगी। सीएम ने बिज्जी की कहानियों के अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक का भी विमोचन किया।  बिज्जी की कहानियों का विशेष कोठारी ने अंग्रेजी में अनुवाद किया है। सीएम  ने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिज्जी की कहानियों को पढ़ा जा सकेगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री सीपी देवल भी उपस्थित थे। बिज्जी की कहानियों के अंग्रेजी अनुवाद के काम में देवल का भी विशेष योगदान रहा है।
एस.पी.मित्तल) (23-01-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...