नरेन्द्र मोदी की हार्डवर्किंग से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल।

नरेन्द्र मोदी की हार्डवर्किंग से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल। राजनीति की शुरुआत दिल्ली चुनाव से।
अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा अब दिल्ली में भाजपा के स्टार प्रचारक नहीं रहेंगे। 

==============
29 जनवरी को मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनकी बड़ी बहन चंद्राश नेहवाल भाजपा में शामिल हो गई हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में दोनों बहनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दोनों बहनों को भाजपा का दुपट्टा पहनाया गया। इस मौके पर साइना नेहवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार्ड वर्किंग से प्रेरित होकर मैं भाजपा में शामिल हुई हंू। चूंकि खेल के क्षेत्र में मैंने भी हार्डवर्किंग की है, इसलिए मुझे जीवन में हार्डवर्किंग ही पसंद है। मोदी सर ने खेल और खिलाडिय़ों के लिए भी बहुत कुछ किया है। मेरे लिए आज का दिन बहुत अहम है। जिस प्रकार मैंने खेल के क्षेत्र में कड़ी मेहनत की है, उसी प्रकार मैं राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी पार्टी के लिए काम करूंगी।
दिल्ली चुनाव से शुरुआत:
जानकार सूत्रों के अनुसार चुनाव से ही राजनीतिक पारी की शुरुआत दिल्ली चुनाव से ही हो जाएगी। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। चूंकि दिल्ली में भी युवा मतदाताओं की संख्या अधिक है, इसलिए साइना के माध्यम से युवा मतदाता को आकर्षित किया जाएगा। चूंकि साइना ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीते हैं, इसलिए दुनियाभर में साइना का नाम है। साइना को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। दिल्ली चुनाव के बाद साइना का उपयोग बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी किया जाएगा। भाजपा में युवा स्टार प्रचारक के तौर पर साइना का उपयोग किया जाएगा। साइना पहले भी सरकारी योजनाओं के विज्ञापन भी कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी साइना की काबिलियत के प्रशंसक रहे हैं।
ठाकुर और वर्मा पर कार्यवाही:
चुनाव आयोग ने केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा पर कार्यवाही की है। अमर्यादित भाषण देने की शिकायतों के मद्देनजर आयोग ने भाजपा संगठन को निर्देश दिए हैं कि अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दिल्ली चुनाव प्रचार से अलग कर दिया जाए। चुनाव आयोग के इस निर्देश के बाद ये दोनों दिल्ली में भाजपा के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगे। मालूम हो कि ठाकुर ने एक चुनावी सभा में देश के गद्दारों को लेकर नारे लगावाए थे। जबकि प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग के बेमियादी धरने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
(एस.पी.मित्तल) (29-01-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...