कोरोना वायरस से संक्रमित लंदन से लौटी सिंगर कनिका कपूर ने लखनऊ में दहशत फैलाई।

कोरोना वायरस से संक्रमित लंदन से लौटी सिंगर कनिका कपूर ने लखनऊ में दहशत फैलाई।
कनिका कपूर वाली पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत  सिंह भी शामिल हुए। अब दोनों ने स्वयं को आइसोलेशन पर रखा।
लखनऊ की पार्टी के बाद भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह संसद में अनेक सांसदों से मिले तथा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।
लखनऊ से लेकर संसद और राष्ट्रपति भवन तक में हड़कंप।

=======

भारत की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की लापरवाही से अब लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली में हड़कंप मच गया है। 20 मार्च को प्राप्त खबरों के मुताबिक कनिका कपूर ने 15 मार्च को लखनऊ में पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी द्वारा आयोजित आलीशन पार्टी में भाग लिया। कनिका कपूर तीन दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं। माना जा रहा है कि कनिका कपूर लंदन में ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई। चूंकि कनिका कपूर ने डंपी की पार्टी में अनेक लोगों से हाथ मिला इसलिए पार्टी में शामिल सभी लोगों में अब दहशत बनी हुई है। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह ने भी भाग लिया। चूंकि अब कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव घोषित की गई है इसलिए वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह ने स्वयं को आईसोलेशन पर रख लिया है। दोनों की ही जांच गहनता के साथ हो रही है। इस बीच पता चला है कि 15 मार्च को लखनऊ की पार्टी के बाद सांसद दुष्यंत सिंह संसद भवन भी गए और अनेक सांसदों से मुलाकात की। राजस्थान के सांसदों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ दुष्यंत सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। हालांकि तब तक दुष्यंत सिंह को यह पता नहीं था कि सिंगर कनिका कपूर को कोरोना संक्रमण है। इसलिए उन्होंने पूरी स्वतंत्रता के साथ कई दिनों तक विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों में भाग लिया। यही वजह है कि अब जब कनिका कपूर के कोरोना होने की बात सामने अई है तो संसद भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक के हड़कंप मच गया है। हालांकि श्रीमती राजे और दुष्यंत सिंह ने फिलहाल समझदारी दिखाते हुए स्वयं को सभी प्रकार की जांच के लिए प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि लखनऊ की पार्टी में शामिल हुए थे। इस बीच लखनऊ में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सूत्रों के अनुसार कनिका कपूर लखनऊ की जिस शालीमार कॉलोनी में रहती है, उनके पड़ौसियों को भी पॉजिटिव माना गया है। इतना ही नहीं कनिका ने कानपुर में रहने वाले अपने मामा विपुल टंडन से भी मुलाकात की थी। अब विपुल टंडन के परिजनों की भी जांच पड़ताल हो रही है। आरोप है कि लंदन से लौटते वक्त कनिका कपूर ने एयरपोर्ट पर अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करवाई। हालांकि इन आरोपों से कनिका कपूर ने इंकार किया है।
(एस.पी.मित्तल) (20-03-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...