अजमेर में 23 मार्च को दी जाएगी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धंाजलि।

#2372
IMG_8064
=====================
देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च को अजमेर के बजरंगगढ़ स्थित विजय स्मारक पर सायं 6 बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी। सब जानते हैं कि अंग्रेजों ने 23 मार्च 1931 को भगत सिंह और उनके साथियों को फांसी दी थी। शहीदों के इस बलिदान दिवस पर अजमेर में प्रतिवर्ष शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की ओर से विजय स्मारक पर देश भक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में आम नागरिक तीनों शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि कर सकेंगे। आजादी और क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी रखने वाले विद्वानों का संबोधन भी होगा। माहौल को देशभक्तिमय बनाने के लिए स्थानीय कलाकार देश भक्ति के गीत भी गाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विजय तत्ववेदी, सुरेश शर्मा, गोविंद उपाध्याय, प्रमोद जैन, मनोज सेन आदि सक्रिय हैं। कार्यक्रम के संबंध में ओर अधिक जानकारी विजय तत्ववेदी से मोबाइल नम्बर 9636007744 पर ली जा सकती है।
ऐसी थी दिलेरी:
सरदार भगत सिंह में देशभक्ति को लेकर जबरदस्त दिलेरी थी। अंग्रेजी पुलिस के सुपरिटेंडेंट सैंडर्स की मौत के बाद भगत सिंह को साथी क्रांतिकारियों ने बहुत समझाया था कि वे संसद में बम फेंकने के काम में भाग नहीं ले, क्योंकि सैंडर्स की मौत के बाद अंग्रेजी सरकार पागल हो गई है, लेकिन भगत सिंह नहीं माने और राजगुरु और सुखदेव व अन्य साथियों के साथ 8 अप्रैल 1929 को दिल्ली में असेम्बली भवन में बम डाल ही दिया। भगत सिंह का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था, उनका उद्देश्य सिर्फ देश की जनता के दर्द को उजागर करना था। बम फेंकने के साथ ही भगत सिंह और उनके साथियों को अंगे्रेज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अंग्रेजों ने भगत सिंह को फांसी पर लटका कर ही दम लिया। भगत सिंह को भी यह पता था कि असेम्बली में बम फेंकने के बाद भाग नहीं पाएंगे। लेकिन देश की आजादी की खातिर भगत सिंह फांसी के फंदे पर झूले।
शवदाह वाहन का भी समर्पण :
कार्यक्रम के दौरान ही शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की ओर से शवदाह वाहन का समर्पण भी किया जाएगा। यह वाहन पुष्कर रोड स्थित शमशान स्थल पर खड़ा रहेगा। मनोज सेन ने बताया कि गर्मी के दिनों में ऐसे वाहन की मांग बढ़ जाती है। इसकी उपयोगिता को देखते हुए ही वाहन उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह वाहन नि:शुल्क उपलब्ध होगा, वाहन के संबंध में और अधिक जानकारी 9829863664 पर ली जा सकती है।
(एस.पी.मित्तल) (22-03-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...