अजमेर के सरकारी अस्पताल में डॉ. राजेन्द्र गोखरू प्रतिदिन 20 एंजोग्राफी, एंजोप्लास्टी व पेस मेकर लगाने का काम अकेले ही करते हैं।

अजमेर के सरकारी अस्पताल में डॉ. राजेन्द्र गोखरू प्रतिदिन 20 एंजोग्राफी, एंजोप्लास्टी व पेस मेकर लगाने का काम अकेले ही करते हैं। देश में किसी भी सरकारी अस्पताल में ऐसा चमत्कार संभव नहीं। सरकारी अस्पताल का एक मरीज बताएं, जिसे अपने परिवार के निजी चिकित्सालय में बुलाया हो-डॉ. गोखरू। 

=======
यू-ट्यूब और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्मों पर लगातार लोकप्रिय हो रहे एसपी मित्तल टॉक शो में 12 अक्टूबर 2019 को देश के जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ और अजमेर स्थित जेएलएन अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र गोखरू से सीधा संवाद हुआ। सरकारी अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं से लेकर परिवार के निजी चिकित्सालय तक को लेकर डॉ. गोखरू से तीखे सवाल पूछे गए। डॉ. गोखरू ने सभी सवालों के जवाब निडरता के साथ दिए। डॉ. गोखरू देश के एक मात्र हृदय रोग विशेषज्ञ हैं, जो सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन 20 एंजोग्राफी, एंजोप्लास्टी व पेसमेकर लगाने का कार्य अकेले ही करते हैं। यही वजह है कि अजमेर के जेएलएन अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी विभाग में हृदय रोग के 350 मरीज प्रतिदिन आते हैं। विभाग में इमरजेंसी की सुविधा चौबीस घंटे उपलब्ध है। डॉ. गोखरू प्रतिदिन दस घंटे से भी ज्यादा का समय अस्पताल में मरीजों के बीच गुजारते हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं में मरीज का इलाज नि:शुल्क किया जाता है। चूंकि स्टेंट बेहद सस्ते हो गए हैं। इसलिए गरीब मरीज भी आसानी से लगवा रहा है। आवश्यकता होने पर एक मरीज के सात स्टेंट तक लगाए जा रहे हैं। डॉ. गोखरू ने माना कि उनकी पत्नी डॉ. कमला गोखरू एक धमार्थ ट्रस्ट के तौर पर निजी अस्पताल का संचालन करती हैं। इस अस्पताल में जांच की जो दरें 2001 में निर्धारित की थीं, वही आज भी ली जा रही हैं। मात्र 100 रुपए एक्सरे की सुविधा है। लेकिन ईष्र्या रखने वाले आलोचना करते हैं। डॉ. गोखरू ने चुनौती दी कि एक ऐसा मरीज बताएं जिसे मैंने सरकारी अस्पताल के बजाए निजी अस्पताल में आने की सलाह दी हो। इतने सेवा भाव से काम करने के बाद भी कोई आलोचना करता है तो मन दु:खी होता है। मैं इसे ईश्वर की कृपा मानता हंू कि प्रतिदिन 20 एंजोग्राफी, एंजोप्लास्टी व पेसमेकर लगाने का काम कर पाता हंू। डॉ. गोखरू का यह शानदार इंटरव्यू यू-ट्यूब पर मेरे चैनल पर देखा जा सकता है। यू ट्यूब पर SPMittal Talk show लिखने से इंटरव्यू देखने को मिल जाएगा। कृपया चैनल को सब्सक्राइब करें।
एस.पी.मित्तल) (11-10-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
 
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...