मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग के लिए एक फरवरी से घर घर संपर्क अभियान चलेगा। डॉ. दम्पत्ति ने अपने पुत्र के जन्मदिन पर 83 हजार रुपए की राशि मंदिर निर्माण के लिए दी। रिटायर प्रोफेसर बीपी सारस्वत और पूर्व प्रधान अशोक सिंह रावत ने भी एक-एक लाख रुपए समर्पित किए।

अयोध्या में बनने वाले भगवान राम के मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग के लिए एक फरवरी से घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। अजमेर स्थित श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के विभाग प्रमुख एडवोकेट शशि प्रकाश इंदौरिया ने बताया कि 15 फरवरी तक चलने वाले संपर्क अभियान में अजमेर विभाग के सभी 1 हजार 200 गांव के राम भक्तों से घर घर जाकर संपर्क किया जाएगा। इसके लिए पांच सौ दल बनाए गए हैं। घर घर संपर्क अभियान में परिवार के मुखिया से उसकी स्वैच्छा से धनराशि ली जाएगी। इंदौरिया ने बताया कि आर्थिक दृष्टि से संपन्न परिवारों ने मंदिर निर्माण के लिए बड़ी धनराशि समर्पित की है। अजमेर के आदर्श नगर स्थित नव जीवन अस्पताल के मालिक डॉ. शंभुशरण व डॉ. कुमकुम सिंह ने अपने पुत्र अनिरुद्ध सिंह के जन्म दिन पर 83 हजार रुपए की राशि मंदिर निर्माण के लिए दी है। इसी प्रकार एमडीएस यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त प्रो. बीपी सारस्वत और पूर्व प्रधान अशोक सिंह रावत ने एक-एक लाख रुपए समर्पित किए हैं। इसी प्रकार एडवोकेट मदन सिंह रावत ने 51 हजार, श्रवण सिंह रावत ने 11 हजार, राजेन्द्र सिंह रावत ने 11 हजार, उदयसिंह बाकोलाइ ने 51 सौ, एडवोकेट मनोज आहूजा ने 21 हजार रुपए समर्पित किए हैं। अजमेर के होलीदड़ा स्थित नृसिंह मंदिर के महंत श्याम सुंदर शरण देवाचार्य ने 11 हजार रुपए का योगदान दिया है। इसी प्रकार साध्वी अनादि सरस्वती, सीताराम मंदिर के महंत सत्य नारायण व्यास, लाड़ी घर के संत स्वामी कृष्णानंद आदि ने भी अपने शिष्यों से सहयोग करना का भरोसा दिया है। इंदौरिया ने बताया कि मंदिर निर्माण में सहयोग देेने के लिए रामभक्तों में जबर्दस्त उत्साह है। हर राम भक्त चाहता है कि उसके सहयोग से भी मंदिर का निर्माण हो। घर घर संपर्क अभियान के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9414666374 पर इंदौरिया से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER (30-01-2021)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9509707595To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...