प्रतिमाह 500 जहरीले सांप पकड़ते हैं सुखदेव भट्ट। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी जाह्नवी भी कोबरा जैसे सांप पकड़ती है। घर या दुकान में सांप नजर आने पर घबराएं नहीं। सर्प मित्र के आने तक निगरानी रखें।

चूंकि सांपों के बिलों (रहने वाली भूमि) पर इंसान ने अपने आलीशान मकान बना लिए हैं,इसलिए अब घरों और दुकानों में सांप भी नजर आने लगे हैं। अजमेर जिला भी सांपों की समस्या से अछूता नहीं है। आए दिन घरों में निकलने वाले सांपों की स्थिति को देखते हुए पुष्कर निवासी सुखदेव भट्ट ने सर्पमित्र टीम तैयार की है। वे स्वयं या उनकी टीम के सदस्य सूचना मिलने के 10 से लेकर 30 मिनट की अवधि में मौके पर पहुंच जाते हैं। भट्ट और उनकी टीम प्रतिमाह करीब पांच सौ सांप पकड़ती है। सबसे अच्छी बात यह है कि भट्ट और उनकी टीम जहरीले सांपों के साथ भी मित्रता पूर्ण व्यवहार करते हैं। पकड़े गए सांपों को पुष्कर की अरावली पहाड़ी के जंगलों में छोड़ा जाता है। भट्ट का मानना है कि सांप भी जंगल के अन्य जानवरों की तरह है। ऐसे में उसके साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार भी किया जाना चाहिए। अपने अनुभव और अध्ययनों के मद्देनजर भट्ट ने कहा कि कोई भी सांप तब तक जहर नहीं उगलता जब तक उसके साथ छेड़छाड़ न की जाए। जहरीला सांप भी इंसान से डरता है, इसलिए सबसे पहले वह बचने का स्थान तलाश है। भट्ट ने कहा कि वे तो बिना किसी उपकरण के ही सांप को पकड़ कर बोतल में बंद करते हैं। सांप को पकड़ते समय वह यह विश्वास दिलाते हैं कि सांप के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं होगा। सांप भी उनकी इशारों को समझता है और फिर चुपचाप बोतल या किसी डिब्बे में बंद हो जाता है। भट्ट ने बताया कि सांप पकड़ने की जो विधा उनके पास है उसे वे दूसरों को भी सिखा रहे हैं, यहां तक कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली उनकी 8 वर्षीय बेटी जाह्नवी कोबरा जैसे जहरीले सांप पकड़ लेती है। इसी प्रकार उनकी शिष्या अनुजा त्रिपाठी भी लगातार इस विधा को सीख रही हैं। उन्होंने बताया कि अजमेर जिले में 6 फिट लंबे जहरीले कोबरा भी पकड़े जा रहे हैं।  इसी प्रकार रेट स्नेक (घोड़ा पछाड़), केट स्नेक, रॉयल स्नेक आदि पकड़े जा रहे हैं। ऐसे सांपों की लंबाई 12 फीट तक है। उन्होंने कहा कि सांप को देखकर मारने की जरुरत नहीं है। अच्छा हो कि संबंधित व्यक्ति सांप की जानकारी  उनकी टीम को दे और फिर सांप पर निगरानी रखे। कई बार सांप नजर आने के बाद ऐसी जगह छिप जाता है जहां से निकाला मुश्किल होता है। भट्ट ने कहा कि हम बीन बजाकर सांप को नहीं पकड़ते। बल्कि वैज्ञानिक तरीके से सांप को पकड़ा जाता है। अजमेर जिले में सांप पकड़वाने के लिए मोबाइल नंबर 7314594013 पर सुखदेव भट्ट से संपर्क किया जा सकता है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (07-09-2023)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...