केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर हमला बोला। अलवर-भरतपुर से ही बनेगी राजस्थान में भाजपा की सरकार। प्रताप सिंह की संदिग्ध मृत्यु भंवर जितेंद्र सिंह भूल सकते हैं, पर अलवर की जनता नहीं।

12 मार्च को राजस्थान के अलवर के इसरोदा गांव में आयोजित एक मूर्ति अनावरण समारोह में केंद्रीय श्रम रोजगार, वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर जमकर हमला बोला है। यादव ने कहा कि गहलोत पेपर लीक करवाते हैं और पायलट सिर्फ विरोध करते हैं। पायलट के किसी भी विरोध का असर गहलोत सरकार पर नहीं होता। गहलोत और पायलट दोनों ही कांग्रेस में बने हुए हैं। आज राजस्थान में बढ़ते अपराध की चर्चा पूरे देश में हो रही है, लेकिन हलोत सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। गहलोत के साढ़े चार साल के कार्यकाल में राजस्थान बहुत पीछे चला गया है। राजस्थान के तेजी से विकास के लिए अब डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। यादव ने इस बात पर अफसोस जताया कि गत बार अलवर-भरतपुर में भाजपा की स्थिति कमजोर रही, इसलिए कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर मिल गया, लेकिन अक्टूबर नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार अलवर-भरतपुर के लोग ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की पहल करेंगे। बदलाव की हवा में आज अलवर में महसूस कर रहा हंू। यादव ने कहा कि आपातकाल में जिन संदिग्ध परिस्थितियों में अलवर राजघराने के प्रताप जी की मृत्यु हुई, उससे भंवर जितेंद्र सिंह भूल सकते हैं, लेकिन अलवर की जनता नहीं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लंदन में भारत के लोकतंत्र को खतरे में बताते हैं,लेकिन यह भूल जाते हैं कि 1975 में उनकी दादीजी ने ही देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ों यात्रा में इसी अलवर में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं और वहीं लंदन में घृणा फैलाने वाले बयान देते हैं। पूरा देश जानता है कि 2019 में कांग्रेस का घोषणा पत्र टुकड़े टुकड़े गैंग ने तैयार किया था। यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत एक महाशक्ति के तौर पर उभरा है। राहुल गांधी लंदन में कुछ भी कहे, लेकिन विश्व की महाशक्तियों के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा की है। यादव ने कहा कि उन्हें हाल ही में लेह लद्दाख जाने का अवसर मिला। जिस ऊंचाई पर सांस लेने में भी तकलीफ होती है, वहां हमारे अलवर-भरतपुर के जवान सीमा की चौकसी करते हैं। अहीरवाल सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए ही पीएम मोदी ने त्रिशूल में अहीर धाम का निर्माण करवाया। एक और पीएम मोदी शहीद सैनिकों को सम्मान देते हैं, वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीरांगनाओं का अपमान कर रहे हैं। यादव ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में शुरू से ही अंतर रहता है। आजादी के बाद कांग्रेस ने डॉ. बीआर अंबेडकर को संविधान बढ़ाने वाली कमेटी का प्रमुख तो बनाया, लेकिन 1952 के लोकसभा चुनाव में डॉ. अंबेडकर को संसद में नहीं पहुंचने दिया। यादव ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जिसने सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभव भाई पटेल जैसे नेताओं के महत्व को भी नहीं स्वीकारा। यही वजह है कि अब पीएम मोदी ऐसे नेताओं के सम्मान के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। 

S.P.MITTAL BLOGGER (13-03-2023)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...