Author: admin

अखबार प्रबंधन, जांच अधिकारी और अब अजमेर जेल के अफसरों के खिलाफ न्यायालय में इस्तगासा। कानून की पालना करवाने वालों को ही कानून का पाठ पढ़ा रही हैं निलंबित डीएसपी दिव्या मित्तल। गलत व्यवहार करने वाले पुलिस अफसरों के चेहरे भी उजागर करुंगी। ब्यावर के डीएसपी हीरालाल सैनी के अश्लील वीडियो के मामले में इतना डर क्यों?

राजस्थान के बहुचर्चित नशीली दवाईयों के प्रकरण में निलंबित डीएसपी दिव्या मित्तल का कहना है कि समय आने पर पुलिस के उन बड़े अफसरों के चेहरे भी उजागर करुंगी तो गलत व्यवहार करते हैं।...

पेपर लीक के फरार एक लाख के ईनामी आरोपी सुरेश ढाका के पास आखिर कांग्रेस नेता और वकील सलमान खुर्शीद की फीस देने के लिए रुपया कहां से आया? सियासी संकट में सचिन पायलट गुट की पैरवी हरीश साल्वे द्वारा किए जाने पर यही सवाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उठाया था।

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के एलडीसी सीएचओ, जेईएन सहित करीब छह परीक्षाओं के प्रश्न पत्र आउट करने और फिर करोड़ों रुपए में बेचने के आरोपी सुरेश ढाका अब किसी भी तरह अदालतों से अग्रिम...

तो इस बार हनुमान बेनीवाल के गढ़ में पीएम मोदी की दस्तक। 28 जुलाई को नागौर के खींवसर में बड़ी सभा। 9 करोड़ किसानों को सम्मान निधि भी मिलेगी। जाट समुदाय के आराध्य देव तेजाजी महाराज के जन्म स्थल पर पूजा अर्चना भी करेंगे पीएम मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष 8वीं बार राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी 28 जुलाई को नागौर के खरनाल में एक सभा को संबोधित करेंगे तथा देश...

अजमेर के देवलिया कलां में इस बार एल्युमिनियम का ताजिया बन रहा है। मुस्लिम समुदाय के आग्रह पर सत्यनारायण खाती ने पूरी शिद्दत के साथ निर्माण कार्य में जुटे हैं।

चांद दिखने पर मोहर्रम माह की शुरुआत 18 जुलाई से होगी। मोहर्रम के शुरू के दस दिनों में मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर ताजिए रखने की परंपरा है। आमतौर पर ताजिया बांस की लकडिय़ों का...

सचिन पायलट की मौजूदगी में रंधावा को कांग्रेस संगठन का कमांडर इन चीफ और डोटासरा को कमांडर बताया गया। मंडल अध्यक्षों की बैठक में डोटासरा ने अपना भाषण लाइव करवाने के बाद न्यूज चैनल वालों को बाहर निकाला। सुनील लारा ने रंधावा और डोटासरा को चरखा भेंट किया।

राजस्थान विधानसभा के चुनाव में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की क्या भूमिका होगी यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा, लेकिन 13 जुलाई को जयपुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में...

आनासागर में क्रूज और एलिवेटेड रोड के नीचे पार्किंग पर भाजपा और कांग्रेस का विरोध क्या मायने रखता है। जेपी दाधीच की कंपनी ने पांच करोड़ रुपए में तैयार करवाया है सौर ऊर्जा से संचालित क्रूज।

अजमेर के आनासागर में चलने वाले क्रूज (छोटा जहाज) का सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के नेता विरोध कर रहे हैं। इसी  प्रकार नव निर्मित एलिवेटेड रोड के नीचे खाली स्थान को पार्किंग के लिए ठेके...

ग्वालियर राजघराने के ज्योतिरादित्य और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी ने अपने हाथों से आदिवासी महिला राष्ट्रपति मुर्मू को भोजन परोसा। यह है भारत के लोकतंत्र की ताकत। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी योगदान है। मुर्मू ने जयपुर में गार्ड ऑफ ऑर्नर नहीं लिया। एक ही सत्र को लंबा चलाना गलत-राज्यपाल।

13 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के ग्वालियर के दौरे पर रहीं। इस अवसर पर ग्वालियर राज घराने के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुर्मू को अपने निवास जय विलास पैलेस भी...

उत्तर प्रदेश के बदमाशों से भी शातिर हैं राजस्थान के बदमाश। आंखों में मिर्ची डलवाने वाली राजस्थान पुलिस बेबस।

इसी वर्ष अप्रैल माह में जब उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश अतीक अहमद और उसके भाई की पुलिस सुरक्षा में सरेआम हत्या की गई तो माना गया कि उत्तर प्रदेश के बदमाश बहुत खतरनाक...

एशिया कप का कोई भी मैच खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। जबकि विश्व कप के मैच खेलने के लिए पाकिस्तान टीम को भारत आना पड़ेगा। जब देश में मजबूत सरकार होती है, तब ऐसे ही कूटनीतिक फैसले होते हैं।

पाकिस्तान के खेल मंत्री अहसान मजारी ने धमकी दी थी कि यदि एशिया कप के क्रिकेट मैच खेलने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आएगी तो पाकिस्तान की टीम भी विश्व कप के मैच...

सांसद भागीरथ चौधरी के अध्यक्ष बनते ही झुंझुनूं में हुआ किसान मोर्चे का बड़ा कार्यक्रम। कांग्रेस के वादे के मुताबिक किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। डीजल पर वैट भी सबसे ज्यादा। मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो जाएगी-सचिन पायलट।

राजस्थान में भाजपा के किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अजमेर लोकसभा सांसद भागीरथ की नियुक्ति 7 जुलाई को हुई थी। नियुक्ति के साथ ही चौधरी ने प्रदेश भर के किसानों को...