Author: admin

अजमेर की दरगाह कमेटी ने अपनी सैकड़ों संपत्तियों को जर्जर बताया। इनमें दरगाह दीवान की हवेली भी शामिल है। खाली करने का नोटिस। कैदियों द्वारा तैयार उत्पादों को खरीदने में अजमेर के वकीलों ने रुचि दिखाई।

अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह में आंतरिक इंतजाम करने वाली दरगाह कमेटी ने अपनी सैकड़ों बेशकीमती संपत्तियों को जर्जर घोषित कर दिया है। इन संपत्तियों में रहने वालों को नोटिस देकर सूचित किया...

मुसलमानों के लिए यह गर्व की बात है कि वे भारतीय नागरिक हैं। मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने भारत को सह अस्तित्व का मॉडल बताया। मुसलमानों को असुरक्षित बताने वालों को जवाब।

सऊदी अरब के नेता और मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल ईशा ने कहा है कि भारत में रहने वाले मुसलमानों को गर्व है कि वे भारतीय नागरिक हैं।...

तो इस बार राजस्थान में अशोक गहलोत के दम (चेहरे) पर ही कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। गत बार गहलोत और पायलट दोनों का चेहरा था, तब 200 में से कांग्रेस को 99 सीटें मिली थीं। मतों का अंतर करीब डेढ़ लाख का ही रहा। सचिन पायलट अब विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार करेंगे, क्योंकि गहलोत के मुख्यमंत्री रहते कांग्रेस की कभी जीत नहीं हुई।

राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति की तस्वीर अब करीब करीब साफ हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दम (चेहरे) पर ही आगामी विधानसभा का...

पाप तो उन लोगों को भी मिलेगा जिन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा में हजारों शिव भक्तों को परेशानी में डाला। शिव भक्तों का ऐसा अनादर कहीं नहीं हुआ होगा।

11 जुलाई को पुष्कर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा का समापन हो गया। यह कथा सात दिन चली, लेकिन इन सात दिनों में हजारों शिव भक्तों को भारी परेशानी का सामना...

अजमेर और जयपुर की डेढ़ साल तक प्यास बुझाने जितना पानी आया। जल स्तर 313.44 मीटर के पार। अजमेर के वर्षा पीड़ित लोग हिमाचल, पंजाब और दिल्ली के हालात देखे तथा धैर्य बनाए रखे।

11 जुलाई को दोपहर तक बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.44 मीटर मापा गया। जबकि तीन नदियों के मिलान स्थित त्रिवेणी 2.90 मीटर की चादर चल रही है। बीसलपुर बांध के जल स्तर पर नजर...

भले ही विश्व कप के मैच खेलने के लिए पाकिस्तान भारत न आए लेकिन भारत को एशिया कप के मैच खेलने पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए। क्रिकेट मैचों से पाकिस्तान ने आज तक तो दोस्ती वाले संबंध नहीं बनाए। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलेंगे तो भारत में कौन सी आफत आ जाएगी?

सब जानते हैं कि पाकिस्तान आज दुनिया के सामने कटोरा लेकर खड़ा है। पाकिस्तान की पहचान अब एक आतंकवादी देश के तौर पर हो रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की जबरदस्त पहचान...

अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी को भाजपा के किसान मोर्चे का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के कई मायने हैं। सांसद चौधरी संसद से लेकर घर तक धोती-कुर्ता और साफे में ही नजर आते हैं। ओम प्रकाश भडाना का ओबीसी मोर्चे का अध्यक्षीय कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। अब नसीराबाद पर दावेदारी। बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी, जलस्तर 313.31 मीटर के पार।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में भाजपा ने अपने सभी सातों मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष भी बदले हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी को किसान मोर्चे का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाना...

अजमेर के भूपेंद्र यादव को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी। मध्यप्रदेश में 18 वर्ष पुरानी भाजपा सरकार को रिपीट करवाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। राजस्थान के प्रभारी प्रहलाद जोशी के सामने भी चुनौती।

अजमेर के निवासी रहे और राजस्थान से राज्यसभा के भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यूं तो यादव मौजूदा समय में पांच मंत्रालय श्रम, रोजगार, वन, पर्यावरण और...

तो क्या राहुल गांधी 2024 का लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे? मोदी सरनेम वाले प्रकरण में राहुल को गुजरात हाईकोर्ट से भी राहत नहीं। कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का न्यायपालिका पर हमला शुरू।

7 जुलाई को गुजरात हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें सूरत की अदालत के फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई थी। मोदी...

अशोक गहलोत के स्वीकार करने पर ही राजस्थान में कांग्रेस की एकता होगी। खडग़े और राहुल गांधी के निर्देश दे देने से कुछ नहीं होगा। दिल्ली बैठक पर जसवंत दारा का कार्टून।

राजस्थान में कांग्रेस की एकता का मतलब है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम सचिन पायलट के बीच तालमेल होना।  6 जुलाई को दिल्ली में हुई बड़ी बैठक में भी इस बात के कोई...