Author: admin

जिन तीन मंत्रियों शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेन्द्र राठौड़ को अनुशासनहीनता का नोटिस मिला, उन्हें दिल्ली बैठक में नहीं बुलाया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रुख पर निर्भर करेगी राजस्थान में कांग्रेस की एकता।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख नेताओं और मंत्रियों की एक बड़ी बैठक 6 जुलाई को दिल्ली में हो रही है। इस बैठक के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता...

आखिर सीपी जोशी राजस्थान विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन क्यों करवाना चाहते हैं?

अब जब राजस्थान विधानसभा के चुनाव में मात्र चार माह शेष रह गए हैं, तब विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी चाहते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को विधानसभा में प्रदेश के...

शिव पुराण की कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव भक्ति वाले चमत्कार के सबूत भी दिए।पुष्कर में आए शिव भक्तों को पांच रुपए के बिस्कुट खिलाने वाले को मात्र तीन माह बाद पचास हजार रुपए का फायदा होगा। पुष्कर सरोवर के जल को गंदा करने वाले राक्षस प्रवृत्ति के हैं।

तीर्थ गुरु पुष्कर में पांच जुलाई से पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव पुराण का वाचन शुरू हुआ। कथा का समापन 11 जुलाई को होगा। भीषण गर्मी और उमस के बाद भी कथा सुनने वालों...

भाजपा का उम्मीदवार बनने के लिए रिटायर आईएएस हनुमान सिंह भाटी का पुष्कर विधानसभा क्षेत्र का दौरा शुरू। मुस्लिम मतदाताओं से भी अच्छा संपर्क। प्रशासनिक सेवा का काफी समय अजमेर में बिताया। जयपुर का संभागीय आयुक्त रहते हुए राजस्थान यूनिवर्सिटी की 17 लाख डिग्रियां जारी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

प्रशासनिक सेवा में रहते हुए अजमेर में लोकप्रिय हुए हनुमान सिंह भाटी अब पुष्कर से भाजपा उम्मीदवार बनना चाहते हैं। यही वजह है कि भाटी ने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया...

सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस हाईकमान अड़ा। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रुख का इंतजार। 6 जुलाई को दिल्ली में बड़ी बैठक। डोटासरा का दिल्ली में ही डेरा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी योजनाओं को लेकर सरकार रिपीट का कितना भी दावा कर लें, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सहयोग से ही सरकार...

कांग्रेस के 85 प्रदेश सचिवों की रुकी सूची को भी जारी नहीं करवा पा रहे रंधावा और डोटासरा। अंगूठों की चोट से जख्मी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो कुर्सी पर पैर लटका कर भी नहीं बैठ सकते। दिल्ली कैसे जाएं? गहलोत विरोधी विधायक भी दिल्ली पहुंचे।

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक बार फिर तीन जुलाई से दिल्ली में है। डोटासरा के साथ प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी पिछले एक पखवाड़े में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

गौशाला के लिए 37 बीघा भूमि के समर्पण के साथ भाजपा नेता अमर चंद जाजड़ा का नागौर के परबतसर में राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन। 5 जुलाई को हौसला बढ़ाने के लिए भाजपा विधायक दल के उपनेता डॉ. सतीश पूनिया भी आएंगे। जनसभा के साथ 15 हजार लोगों का जीमण भी।

अब जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव के चार माह ही रह गए हैं तब विधायक बनने के इच्छुक भाजपा और कांग्रेस के नेता अपने अपने जन्मदिन या अन्य किसी तरीके से राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन...

इस्लामिक कट्टरपंथियों की हिंसा में झुलस रहा है ईसाई बाहुल्य देश फ्रांस । साढ़े छह करोड़ की आबादी वाले फ्रांस में पचास लाख मुसलमान।

भारत में जहां लाखों हिन्दू, मुस्लिम सूफी संतों की दरगाहों पर जाकर जियारत कर साम्प्रदायिक सौहार्द का परिचय देते हैं, वहीं ईसाई बाहुल्य देश फ्रांस इन दिनों इस्लामिक कट्टरता की ङ्क्षहसा में झुलस रहा...

पुष्कर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा में श्रद्धालुओं को जूते चप्पल साथ लेकर बैठना होगा। अजमेर उत्तर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर अब विधायक देवनानी ने दिखाई ताकत। 22 में से 19 पार्षद मौजूद। गुरु पूर्णिमा पर पुष्कर के जोगणिया धाम में प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीनें दी।

सनातन संस्कृति के तीर्थ गुरु पुष्कर में पांच से 11 जुलाई तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा होनी है। यह कथा प्रतिदिन दोपहर एक से चार बजे के बीच होगी। कथा में आने...

महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी में फूट का फायदा कांग्रेस को मिलेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को एकनाथ शिंदे और अजीत पवार का भी बोझ ढोना पड़ेगा। लोकसभा के तुरंत बाद ही होने हैं महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव। परिवार वादी पार्टी का ऐसा ही हश्र होता है।

राजनीति के दिग्गज माने जाने वाले शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में 2 जुलाई को टूट गई है। उसका फायदा अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। सब...